A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंडराजनीति
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष पूर्ण होने पर उधवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प सभा का किया आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित बजरंगी प्रसाद यादव

उधवा:प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत सचिवालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रताप राय ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सरकार,युवा नेता पंकज घोष शामिल हुए।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंगी प्रसाद यादव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उनके कार्यकाल को विकास का अमृत काल बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्ष विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का समय है। केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्षों में अधिकतर योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के मायम से सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विगत माह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादी ने पर्यटकों को निशाना बनाना था। मोदी सरकार ने पड़ोसी देश के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर कई एयर बेस उड़ा दिया था। वही एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम सरकार ने बताया कि मोदी सरकार में लोगों को गैस सिलेंडर देकर धुंआ से मुक्ति दिलाने का काम किया है। कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रूपया दिया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपनी बातों को रखा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं

मौके पर कृष्णा शर्मा,असीत दास उर्फ चना,हीरामन पासवान,विजय मंडल,निमाई मंडल,धर्मराज मंडल,राहुल भगत, चंदन कुमार साहा,असीत दास,कुश रविदास,कालाचंद्र घोष, महिला कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!