A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर निगम की लापरवाही से गई भैंस की जान, डेढ़ लाख की गर्भवती भैंस की करंट लगने से मौत

नगर निगम की लापरवाही से गई भैंस की जान, डेढ़ लाख की गर्भवती भैंस की करंट लगने से मौत

फ़िरोज़ाबाद।
ओमनगर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा लगाए गए एक विद्युत पोल ने एक बेज़ुबान जान की जान ले ली। करंट की चपेट में आकर एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में रोष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, छोटी छपैटी निवासी हैप्पी यादव अपनी गर्भवती भैंस को पास के खाली प्लॉट में बांधने ले जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही भैंस ने ओमनगर क्षेत्र में लगे छह लाइटों वाले विद्युत पोल को छुआ, उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह वहीं ढेर हो गई। पशुपालक के अनुसार, मृत भैंस की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी।

घटना की सूचना तुरंत नगर निगम को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे नगर निगम के अवर अभियंता (एफई) भी लोगों को संतुष्ट नहीं कर सके। पीड़ित पशुपालक हैप्पी यादव अब न्याय की गुहार लेकर तहसील सदर पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत पोल में करंट पहले से दौड़ रहा था, लेकिन निगम की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्रवासियों ने जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवज़े की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!