A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस उपाधिक्षक विधि व्यवस्था के द्वारा बेलागंज थाना मे एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गईं l

“मिशन अनुसंधान”

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 21.06.2025 को पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था के द्वारा बेलागंज थाना में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बेलागंज थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं उपस्थित हुए। बैठक के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं के पास लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। सत्यापित कांडों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तथा कुर्की जैसी विधिक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी लंबित पहलुओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए, मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!