A2Z सभी खबर सभी जिले की

डायल 112की ERV1 सिविल लाइन टीम के द्वारा आंध्र प्रदेश की रास्ते से भटकी महिला को उनके परिजनों से मिलवाया गया l

डायल 112 की ERV1 सिविल लाइन टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला रास्ता भटक गई है और वह ऐसी भाषा में बात कर रही हैं जिसे आसपास के लोग समझ नहीं पा रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँची और महिला से संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान पता चला कि महिला आंध्र प्रदेश से हैं और अपने परिवार के साथ विष्णुपद मंदिर दर्शन हेतु आई थीं, जहाँ से वे गलती से अलग हो गई थीं। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आंध्र प्रदेश से आए हुए उनके परिजनों से संपर्क किया और जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात विष्णुपद मंदिर जाकर पूछताछ करते हुए महिला के समूह तक पहुँच सुनिश्चित की गई और अंततः महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डायल 112 की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट होकर महिला के परिजनों एवं उनके समूह ने बिहार पुलिस के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!