Menu
Search for
Switch skin
Log In
Home
देश
नई दिल्ली
झारखंड
राजस्थान
मध्यप्रदेश
ताज़ा खबरे
छत्तीसगढ़
अन्य खबरे
मौसम
खेल
उत्तर प्रदेश
Sidebar
LOGIN
WhatsApp
Telegram
Snapchat
Google Play
Instagram
YouTube
Twitter
Facebook
Home
/Home / Category
NITESH SINGH ABHAY RAE BAREILLY UP
NITESH SINGH ABHAY RAE BAREILLY UP
Website
A2Z सभी खबर सभी जिले की
NITESH SINGH ABHAY RAE BAREILLY UP
15/08/2026
0
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खीरों कस्बे के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज खीरों में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुनीललाल मिश्र एवं विद्यालय के प्रबन्धक श्री वी. डी. चक्रवर्ती ने ध्वजारोहण करके किया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रीय गीतों जैसे— “ऐ मेरे वतन के लोगों”, “संदेश आते हैं”, “भारत मेरी पहचान”, “देश रंगीला” पर शानदार प्रस्तुति दी। अंग्रेजी माध्यम की छात्रा वैष्णवी ने एवं सगुन ने अपना स्पीच दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबन्धक वी. डी. चक्रवर्ती ने कहा कि विद्यालयी जीवन से ही बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। ऐसे ही राष्ट्रीय पर्व हम सब में राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध भी कराते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रखर वन्दना विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव मंगल सिंह, अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम सिंह, मूलचन्द्र शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अवधेश सर, सुरेन्द्र शर्मा सहित सभी अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे। नीतेश सिंह अभय पत्रकार खीरों रायबरेली वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी
Back to top button
error:
Content is protected !!
Close
Search for
Close
Log In
Forget?
Remember me
Log In