A2Z सभी खबर सभी जिले की

इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

गर्भवती पत्नी और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। संतोष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर-5, मोहल्ला डॉक्टर हेडगेवार के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी फुलवरिया कला के पास हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा थे। करीब एक साल पहले उनकी शादी हुई थी और पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। परिवार में एक बहन भी है जिसकी शादी अभी बाकी है।

मीडिया से बात करते हुए परिजनों ने बताया कि संतोष मजदूरी कर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिता ने रोते हुए कहा, “अब मेरा कोई सहारा नहीं बचा।” घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और वाहन की तलाश जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!