A2Z सभी खबर सभी जिले की

उपखंड अधिकारी ने किया छात्रावास का निरीक्षण*

उपखंड अधिकारी ने किया छात्रावास का निरीक्षण*

पाली, 14 अप्रैल। पाली उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने मंगलवार को सरदार पटेल नगर स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में अंबेडकर जयंती मनाकर निरीक्षण किया

छात्रावास अधीक्षक पुष्पा परमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने बालिकाओं के भवन जल और विद्युत व्यवस्था,शौचालय एवं स्नानघर की स्थिति, छात्रावास भवन एवं परिसर में साफ सफाई रसोई घर की स्थिति, निर्धारित मेन्यू अनुसार भोजन एवं नाश्ता, खाद्य सामग्री की आपूर्ति की मात्रा एवं गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उपखंड अधिकारी ने छात्रावास संचालन के लिए आवश्यक रजिस्टर, रिकॉर्ड, प्रवेश एवं उपस्थिति पंजिका के संसाधन की जानकारी ली। अधीक्षक परमार ने बताया कि छात्रावास में कुल 34 छात्राएं प्रवेशित है जिनमें निरीक्षण में 27 बालिकाएं उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!