
(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को मोहल्ला कडच्छ में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों व्यक्ति लगातार उग्र होते गए और माहौल बिगाड़ने लगे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपितों में दीपक कुमार पुत्र नाथीराम निवासी डोगरिला बस्ती, मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार तथा रोहित पुत्र राम कुमार निवासी डोगरिला बस्ती, मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुर, कांस्टेबल महावीर एवं कांस्टेबल राजपाल शामिल रहे।



