
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे चक्काजाम आंदोलन पर आज तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत किसानों की राजनीति करना रही है। कांग्रेस बताए कि उनकी सरकारों ने किसानों के लिए क्या किया। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को मान-सम्मान देने के साथ शून्य ब्याज योजना, बिजली सुविधा, सोलर पंप और कई किसान हितैषी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही हैं तथा फसल नुकसान पर चार गुना तक मुआवजा दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन रखा गया था, लेकिन उत्पादन अधिक होने के कारण केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन करने का आग्रह किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कांग्रेस को राजनीतिक रोटी सेंकने के बजाय उपार्जन केंद्रों पर जाकर पानी पिलाना चाहिए । किसानों की मदद करनी चाहिए। चक्काजाम करने की जगह कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को पानी पिलाएं और व्यवस्थाएं देखें।




