A2Z सभी खबर सभी जिले कीकृषिङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्राम विकास रथ अभियान सफलता की कहानी

फार्म पोंड (खेत तलाई) योजना से किसानों की फसलों को मिली सिंचाई की सुविधा, मिली राहत

डीडवाना-कुचामन  जिले में  माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत झाड़ोद, अलखपुरा पंचायत समिति मौलासर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अलादीन खान निवासी झाड़ोद ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैंने कृषि विभाग के राज किसान साथी पोर्टल पर वर्षा जल संग्रहण हेतु खेततलाई के निर्माण हेतु ऑनलाइन आवेदन करवाया था। कृषि विभाग द्वारा मेरी खेत तलाई की पत्रावली की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। कृषि विभाग के कार्मिकों की जानकारी और सहयोग से मैने खेत तलाई का निर्माण करवाया। कृषि विभाग द्वारा मुझे अनुदान राशि के रूप में 120000 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले मैं 1 हैक्टेयर में भी खेती मुश्किल से कर पता था पर अब फार्म पोंड निर्माण के बाद रबी की फसलों जैसे गेहूं जो चना सरसों आदि में भी पहले से ज्यादा मुनाफा कमा रहा हूं, इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।

वहीं ग्राम पंचायत अलखपुरा पंचायत समिति मौलासर के किसान राधाकिशन ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा फार्म पोंड योजना के तहत मुझे अनुदान राशि के रूप में 120000 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। फार्म पोंड निर्माण के बाद रबी की फसलों जैसे गेहूं जो चना सरसों आदि में काम भी पहले से ज्यादा मुनाफा कमा रहा हूं।

लाभार्थीयों ने योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!