
धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 थानेदार लाइन हाजिर
धनबाद। परफॉर्मेंस रिव्यू और क्राइम कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए धनबाद पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कार्रवाई के तहत 11 थानेदारों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि कई थानों और ओपी में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं।
इन थानों में बदले प्रभारी
ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली, गौशाला, धर्माबांध, कपुरिया, दोनों महिला थाना और एससी-एसटी थाना समेत कई महत्वपूर्ण थानों व ओपी में नए अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी
भूली ओपी – विश्वजीत ठाकुर
मैथन ओपी – अभिरव कुमार
पंचेत ओपी – सुजीत सिंह
सुदामडीह थाना – आकृष्ट अमन
गौशाला ओपी – शंभुनाथ सिंह
गलफरबाड़ी – शेखर कुमार
तिसरा थाना – प्रभात रंजन
अलकडीहा ओपी – बाल मुकुंद सिंह
रामकनाली ओपी – अलीशा कुमारी
भागाबांध ओपी – शैलेंद्र शर्मा
धर्माबांध ओपी – धीरज कुमार
महुदा थाना – पवन पाठक
मनियाडीह थाना – अकबर खान
लोदना ओपी – राजेश कुमार
कपुरिया ओपी – अमृता खलखो
महिला थाना धनबाद – बिगन सोय
बाघमारा महिला थाना – सुरबाला भिंगराज
एससी-एसटी थाना – प्रमोद लकड़ा
आगे भी हो सकते हैं बदलाव
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले दिनों में 10–12 और थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।
क्राइम कंट्रोल पर फोकस
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा, वहां नए और सक्रिय अधिकारियों की तैनाती कर स्थिति सुधारने की कोशिश की जा रही है।
संदेश साफ—काम करो या हटो
इस बड़े फेरबदल से विभाग में साफ संदेश गया है कि परफॉर्मेंस ही प्राथमिकता है और आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।









