A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : आदिवासी स्वाभिमान, लोकतांत्रिक चेतना और उरांव समाज के गौरवपूर्ण जनादेश की ऐतिहासिक विजय – शिवलाल लकड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : आदिवासी स्वाभिमान, लोकतांत्रिक चेतना और उरांव समाज के गौरवपूर्ण जनादेश की ऐतिहासिक विजय - शिवलाल लकड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 : आदिवासी स्वाभिमान, लोकतांत्रिक चेतना और उरांव समाज के गौरवपूर्ण जनादेश की ऐतिहासिक विजय – शिवलाल लकड़ा

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल

“उरांव समाज की लोकतांत्रिक शक्ति का ऐतिहासिक जनादेश – शिवलाल लकड़ा”

सरायपाली (महासमुन्द) – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में उरांव अनुसूचित जनजाति समुदाय सहित सभी नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति विधायकों की ऐतिहासिक विजय सम्पूर्ण आदिवासी समाज के लिए गर्व, सम्मान और आत्मविश्वास का प्रेरणादायी क्षण है। यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की जागरूकता, एकता, संघर्षशीलता, सामाजिक चेतना और लोकतांत्रिक शक्ति की सशक्त एवं गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति है। उत्तर बंगाल की पावन धरती से जनविश्वास एवं जनआशीर्वाद प्राप्त कर समाज की सशक्त आवाज बने सम्माननीय जनप्रतिनिधि — माननीय मनोज कुमार उरांव विधानसभा — कुमारग्राम (अजजा) जिला — अलीपुरद्वार दल — भारतीय जनता पार्टी, माननीय मनोज तिग्गा
विधानसभा — मदारीहाट (अजजा) जिला — अलीपुरद्वार दल — भारतीय जनता पार्टी, माननीय जॉन बारला विधानसभा — माल (अजजा) जिला — जलपाईगुड़ी दल — भारतीय जनता पार्टी, माननीय पुना भेंगरा विधानसभा — नागराकाटा (अजजा), जिला — अलीपुरद्वार दल — भारतीय जनता पार्टी,

भाजपा अजजा मोर्चा महासमुन्द के जिलाध्यक्ष शिवलाल लकड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में विजयी हुए उरांव समाज के सभी सम्माननीय विधायकों सहित राज्य के सभी 16 नवनिर्वाचित अनुसूचित जनजाति विधायकों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

शिवलाल लकड़ा ने कहा कि यह गौरवपूर्ण विजय केवल जनप्रतिनिधियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण आदिवासी समाज की आशाओं, संघर्षों, सपनों और लोकतांत्रिक विश्वास की ऐतिहासिक जीत है। यह जनादेश इस बात का प्रमाण है कि आदिवासी समाज अब अपने अधिकारों, अस्मिता, संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं विकास के मुद्दों को लेकर पूरी सजगता और मजबूती के साथ लोकतंत्र में अपनी प्रभावशाली भागीदारी निभा रहा है।

इन सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की विजय उरांव समाज के आत्मसम्मान, सामाजिक स्वाभिमान, संगठन शक्ति एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भावना का जीवंत प्रतीक है। समाज को पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित विधायक आदिवासी हितों की रक्षा, क्षेत्र के समग्र विकास, शिक्षा, संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक अधिकारों को सशक्त बनाने हेतु निरंतर समर्पण भाव से कार्य करेंगे। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक जागरूकता, संगठन शक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करेगी। आदिवासी समाज की यह लोकतांत्रिक सफलता आने वाले समय में सामाजिक एकता, जनविश्वास और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

पश्चिम बंगाल में कुल 68 अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित सीटों में से भाजपा ने 51 सीटों पर विजय प्राप्त की। वही राज्य की 16 अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित सीटों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण कब्जा किया। यह परिणाम दलित एवं आदिवासी समाज के व्यापक जनसमर्थन, विश्वास और लोकतांत्रिक जागरूकता का सशक्त प्रमाण माना जा रहा है। उक्त सभी नवनिर्वाचित सम्माननीय विधायकों को उज्ज्वल, सफल, जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ।

— शिवलाल लकड़ा
जिला उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा महासमुन्द,
जिलाध्यक्ष युवा उरांव समाज महासमुन्द,
ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज सरायपाली,

Back to top button
error: Content is protected !!