
#वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#
#उदयपुर ब्यूरो चीफ/लिम्बाराम उटेर#

कोटड़ा- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटडा में दिनांक 25 सितम्बर 2025 को श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केन्द्र, मामेर द्वारा महिला फैशन डिज़ाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खेत मज़दूर अधिकार मंच के अध्यक्ष सोहनलाल पारगी, क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारी हर्षित, किशन लाल, राजेंद्र कुमार बामणिया, मंजुला कुमारी, श्रवण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को फैशन डिज़ाइनिंग की विभिन्न तकनीकें सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में मामेर क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों में से 11 ग्राम पंचायतों की कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया है। यह प्रशिक्षण एक माह की अवधि के लिए ग्राम पंचायत मामेर में आयोजित किया जाएगा।
यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक नया अवसर प्रदान करेगी।







