A2Z सभी खबर सभी जिले की

मारपीट की घटना में महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों पक्षों के 05 वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

बृजमनगंज/महराजगंज

मारपीट की घटना में महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों पक्षों के 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पुलिस ने गंभीर मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।

बताया गया कि दिनांक 14 मई 2026 की रात्रि लगभग 09 बजे ग्राम विशुनपुर अदरौना थाना बृजमनगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट हुई थी। घटना में प्रथम पक्ष के रामफल उर्फ पोल्हई पुत्र स्व. महेश तथा द्वितीय पक्ष के भगौती यादव पुत्र रामसमुझ आदि के बीच विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

प्रथम पक्ष की तहरीर पर मु0अ0सं0 126/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं द्वितीय पक्ष की तहरीर पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना में धर्मेन्द्र, पिन्टू, रामफल, शिवकुमार व भगौती घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

प्रथम पक्ष से

रामफल उर्फ पोल्हई पुत्र स्व. महेश निवासी विशुनपुर अदरौना थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज।

द्वितीय पक्ष से-

 भगौती पुत्र रामसमुझ निवासी विशुनपुर अदरौना थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज।रोहन पुत्र श्रीधर पटेल निवासी दुर्गापुर। अभिषेक मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा निवासी शिवपुर थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज।बैजनाथ यादव पुत्र नोखई निवासी विशुनपुर अदरौना ओझा टोला थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज।

Back to top button
error: Content is protected !!