A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

शांति व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खन्ना पुलिस की पैदल गश्त

लक्ष्मी कान्त सोनी

शांति व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खन्ना पुलिस की पैदल गश्त

पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना खन्ना पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त की गई। यह गश्त थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख कस्बों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर की गई, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की नियमित पैदल गश्त से न केवल अपराधों पर नियंत्रण होता है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भाव भी मजबूत होता है। आगे भी जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!