A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने ब्रेकर की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।*

चोपन सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया):

चोपन भरहरी मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से अजीज होकर स्थानीय लोगों ने सपा नेता के नेतृत्व में स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, लोगों का आरोप है कि सैकड़ो लोग सिर्फ रोड पर करने के चक्कर में बेकाबू वाहनों के चपेट में आने से आकस्मिक मौत के शिकार हो चुके हैं फिर भी प्रशासन अभी भी नींद से नहीं जगा है, अगर इस इस प्रदर्शन के उपरांत भी प्रशासन नहीं जागा तो सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, इसी रोड से प्राथमिक विद्यालय के लिए छोटे बच्चे पठन पाठन के लिए जाते है। और इसी रास्ते से सीएचसी चोपन में रोजाना डेढ़ सौ से दो सौ मरीज व दुकानदारों का आना-जाना लगा रहता है, प्रदर्शन के बाद युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने ब्रेकर की मांग को लेकर ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी विवेक सिंह को पत्र सौप कर जल्द से जल्द समस्या हल करने की बात कही, और प्रदेश सचिव ने कहा कि महलपुर, गोठानी, अगोरी खास होते हुए यह रोड मध्य प्रदेश निकलने वाली रोड क्षेत्र में कई विद्यालय स्थित हैं परंतु एक भी ब्रेकर विद्यालय के समीप अथवा मंदिर के समीप नहीं बना है।
ग्राम पंचायत अगोरी खास में जहां पर धड़ल्ले से खनन हो रहा है, और सैकड़ो बड़ी गाड़ियों का आवागमन प्रतिदिन होता है, जहां पर छात्र छात्राओं को इस पार से उसे पार जाने में डर का माहौल बना रहता है। उप जिलाधिकारी से मांग की गई है कि मंदिर और स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर बनवाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर दें जिससे छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को डर से निजात मिल सके।
इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे श्रवण सोनी, रोहित, अजय, सोखाड़ी साहनी, अंकित गिरी, सुरेंद्र पनिका, सुरेश गिरी, संजय केसरी, इशू, मनीष, विकास, पंकज, संदीप पांडे, प्रदीप, अशोक, अवधेश, इंद्रेश आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!