
शिकारीपाड़ा: कस्तूरबा बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को बालिका अधिकार, शिक्षा के महत्व तथा स्वस्थ और पौष्टिक आहार से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय की शिक्षिकाएँ भी इस अवसर पर उपस्थित थीं और उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
यह कार्यक्रम एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम (सिनी )के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रवेक्षक मिथुन दे, सामुदायिक मोबिलाइज़र रवि रंजन ठाकुर, ललिता टुडू, अर्जुन पंडित, कपिल देव राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



