A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्रराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र

महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी प्रमुख नाना पटोले ने विधानसभा चुनाव मे महाविकास अघाड़ी की पराजय के पश्चात शनिवार को पार्टी को त्यागपत्र दे दिया है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी ने 103 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को चुनाव मे मात्र 16 सीटों पर जीत हासिल हुई। महाराष्ट्र मे कांग्रेस पार्टी का अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन है। नाना पटोले सकोली विधानसभा सीट से मात्र 208मतों के अंतर से जीत सके है। चुनाव मे पार्टी की खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुए उन्होने त्यागपत्र दिया है। नाना पटोले जी का पार्टी से त्यागपत्र देना चुनावी हार का परिणाम है। चुनाव परिणाम महाविकास अघाड़ी के लिए अत्यंत सोचनीय विषय हो गया है। महाविकास अघाड़ी को कुल पचास से भी कम सीटे मिली है। कांग्रेस की पिछले चुनाव के मूकाबलै इस बार मात्र 16 सीटे रह गई।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!