A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें बंद, लंबे समय से टूटी फूटी सड़क पड़ी है ,लगातार हो रहे हैं हादसे,

 

  • जिम्मेदार अधिकारियों की आंखें बंद, लंबे समय से टूटी फूटी सड़क पड़ी है ,लगातार हो रहे हैं हादसे,

बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कतगांव से नवादा सैंडोली गांव को जाने के लिए सड़क है जिसमें गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं आए दिन सवारियां फिसल कर गिरती हैं स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे कीचड़ से गुजर कर जाना पड़ता है कभी-कभी बच्चे साइकिल लेकर गिर भी जाते हैं। स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म बस्ते भी पानी में गिरकर गंदे हो जाते हैं पर अफसोस इस बात का है कि पिछले 10 सालों से इस इस रोड पर कोई कार्य नहीं हुआ है और जिम्मेदार लोगों ने अपनी आंखें बंद कर रखी है क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है और दूसरी ओर जल निगम की महत्वपूर्ण योजना के पाइप लाइन पढ़ने के बाद और गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जरा सी बरसात में रोड पर उनका दो में पानी भर जाता है और सवारियां फिसल कर गिर जाती हैं एक दूसरे क्षेत्रीय जनता से बात करने पर पता चला कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व नेताओं से लिखित शिकायत के बावजूद भी इस सड़क की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया

 

Back to top button
error: Content is protected !!