मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर दिया जोर-
महराजगंज में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस टीम ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा स्कूलों में भ्रमण कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 और 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता ली जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया। टीम द्वारा छात्राओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश गया है।
*माजरी सेक्टर में बसपा ने मनाई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, स्थापना दिवस पर शरबत-भोजन वितरण*
16/04/2026
बलौदा बाजार के बहु चर्चित हनी ट्रैप और सेक्स रैकेट में फरार भाजपा नेता संकेत शुक्ला ने किया आत्मसमर्पण
16/04/2026
सीधी जिले मे कर्मचारी अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर रहे है जिसके बिरुद्ध मै अकेला जल्दही शांतिपूर्वक अन्न छोड़ अनशन बैठूगा : यज्ञ नारायण तिवारी
16/04/2026
*बानीगिरोला में श्री राम कथा और दिव्य दरबार का भव्य आयोजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर*
16/04/2026
युवा प्रतिभा की मिसाल: रुद्रप्रताप यादव
16/04/2026
धनबाद में चली गोली: कोयला कारोबारी को छाती में मारी गोली, हालत गंभीर, दुर्गापुर रेफर
16/04/2026
कतरास के चर्चित डीएवी+2 विद्यालय में मानदेय संकट के बीच विजय कुमार झा ने समाप्त कराया शिक्षकों का धरना, स्वयं पहल कर उच्चाधिकारियों से मामले के निपटारे का दिया आश्वासन
16/04/2026
ईडी ने अवैध कोयला खनन मामले में जब्त की 159.51 करोड़ रुपए की संपत्ति
16/04/2026
सुरक्षा का भरोसा: आकाश किनारी से केलुडीह तक सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च
16/04/2026
धमतरी सामूहिक विवाह से सजा गंगरेल, 59 जोड़ों ने थामा नई जिंदगी का हाथ
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!