A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मुंग की फसल चराने को लेकर दो पच्छों में मारपीट महिलाएं समेत 6 घायल

मूंग की फसल चराने के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 6 घायल

मोहनिया (कैमूर) से रिपोर्ट:

मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली गांव में खेत में मवेशी चराने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मूंग की फसल को नुकसान से रोकने पर दबंगों ने एक ही परिवार पर लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पुसौली गांव निवासी स्वर्गीय राम मूरत सिंह के पुत्र जीतन सिंह, प्रहलाद सिंह के पुत्र धनंजय सिंह, सुदामा सिंह की पत्नी प्रमिला देवी, पप्पू सिंह की पत्नी आशा देवी, चमरू सिंह के पुत्र सुदामा सिंह तथा बरहुली गांव निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र पवन कुमार घायल हुए हैं।

पीड़ित सुदामा सिंह एवं उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनके खेत में लगी मूंग की फसल को बरहुली गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन भैंस चराकर नुकसान पहुंचाया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी, डंडा और बल्लम से हमला कर दिया, जिसमें कई लोगों के सिर फट गए।

प्रमिला देवी ने बताया कि उनके पति को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी निशाना बनाया गया।

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि सभी 6 घायलों का इलाज किया गया, जिनमें चार की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है।

वहीं, मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले में चार-पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

( कैमुर से अफसार आलम)

Back to top button
error: Content is protected !!