A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ईख के खेत में मिला सड़ा गला शव ..

हत्या की आशंका ..

पीलीभीत – गाँव में आयोजित मेला देखने निकला युवक घर वापस न पहुँच सका। उसका सड़ा गला शव ईंख के खेत में मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई। परिजन उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।                                 प्राप्त विवरण के अनुसार थाना बरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत गाँव ज्योहरा कलयानपुर निवासी बुध्दसेन पुत्र सुखलाल एक अगस्त को गाँव में ही आयोजित जन्माष्टमी का मेला देखने घर से निकला था जो देर शाम तक घर वापस नहीं आया। खोजबीन करने के उपरान्त परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दे दी थी। आज सुबह गाँव के सीमावर्ती ईख के एक खेत में उसका सड़ा गला शव प्राप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजन उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जता रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!