
विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो
एक्स मुस्लिम यात्रा के हर की पौड़ी विवाद पर बोले संत राम विशाल दास

जिन लोगों ने अपना मजहब छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की है या कुछ एक्स मुस्लिम हो चुके है। उन्होंने बिजनौर से शुरू हुई दो दिवसीय एक्स मुस्लिम सद्भावना सम्मान यात्रा का समापन हर की पौड़ी हरिद्वार किया। माँ गंगा का पूजन, आचमन कर आस्था और विश्वास की डुबकी लगायी। इनमे से दो एक्स मुस्लिम वहाँ टोपी लगाकर पहुँच गए, जिन्होंने आचमन उपरान्त अपनी टोपी भी उतार दी, बाकायदा पुलिस प्रशासन ने उनके साथ फोटो खिंचवायें और पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करवायी। यात्रा के संयोजक एक्स मुस्लिम इमरोज आलम और व्यवस्थापक आचार्य कुलदीप विद्यार्थी जी थे। हर की पौड़ी पर गंगा सभा को सूचित प्रशासन ने किया, जूते उतरवाने के लिए गंगा सभा के कर्मचारी मौजूद रहे लेकिन टोपी नहीं उतरवाई क्योंकि बाद में मुद्दा बनाकर अपना भूसंडी थोपड़ा कुछ महाठगो को चमकाना था। सनातन धर्म में घर वापसी करने वालो का जिन्हे हर की पौड़ी आगमन पर सम्मान और स्वागत करना था, वो नदारद रहे और हमने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर पूरी यात्रा में फूल बरसाये, मालाये पहनवाकर स्वागत किया, पटके पहनाकर सम्मान किया, इसी से धर्म के महाठगों की आस्था और भावना आहत हो गई । क्योंकि तुम्हें धर्म से कोई लेना देना नहीं है । बाकी अब बात चली है तो दूर तक जाएगी ।

















