A2Z सभी खबर सभी जिले की

बैरिया में शिक्षा का संदेश लेकर निकली स्कूल चलो अभियान रैली:ब्लॉक प्रमुख एवं उपजिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाई

"शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम :-डॉ मधु सिंह"

बलिया-बैरिया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बुधवार को बैरिया बीआरसी से जागरूकता रैली को ब्लॉक प्रमुख डॉ मधु सिंह एवं उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीआरसी परिसर से निकलकर मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः बीआरसी पर आकर खत्म हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां जैसे आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का तुम करो जतन, कोई न छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के साथ चल रहे शिक्षक अभिभावकों से अपने परिवार के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील करते हुए चल रहे थे।। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मधु सिंह ने कहा कि शिक्षा ही भविष्य की असली ताकत होती है और हर बच्चे तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनाने का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर में शिक्षा की अलख जगाई जाय जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए
खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्र ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है। मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की अपील करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बर्तनों, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है।
रैली के साथ शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, भरत गुप्ता,रामेश्वर उपाध्याय, राज नारायण राम, एकबाल अहमद, खुर्शीद अनवर, अजय सिंह,  संजीव तिवारी,,जीवन ज्योति आदि साथ साथ चल रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!