
संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार
हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं सूर्यकांत बेलवाल को पटके पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर वंदे भार
त लाइव टीवी न्यूज़ हरिद्वार ब्यूरो द्वारा सम्मानित किया गया
हरिद्वार प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल की ओर से ब्यूरो चीफ विजय कुमार बंसल एवं जिला संवाददाता संदीप गुप्ता ने हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर धर्मेंद्र चौधरी तथा नवनिर्वाचित महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार पत्रकारों की एक मजबूत एवं प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री धर्मेंद्र चौधरी जी के अनुभव एवं नेतृत्व में तथा श्री सूर्यकांत बेलवाल जी के सहयोग से प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करेगा।
ब्यूरो चीफ विजय कुमार बंसल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। जिला संवाददाता संदीप गुप्ता ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस क्लब जैसे मंच पत्रकारों को संगठित कर उनकी आवाज को सशक्त बनाते हैं।
इस दौरान धर्मेंद्र चौधरी एवं सूर्यकांत बेलवाल को पटके पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं
विजय कुमार बंसल
ब्यूरो चीफ, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ हरिद्वार
संदीप गुप्ता
जिला संवाददाता, हरिद्वार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ हरिद्वार












