
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान (एप्लाइड जियोलॉजी) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के एम.टेक. के 10 छात्रों ने गेट-2026 एवं बी.एससी. के 05 छात्रों ने आईआईटी जेम -2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गेट-2026 परीक्षा में विभाग के 5 छात्रों ने उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की। इनमें आकाश चौबे (AIR-41), अभिश्रुति हैंडिक (AIR-238), सूर्यांचल सिंह गहलोत (AIR-301), उज्ज्वल शुक्ला (AIR-312) एवं हर्षित मिश्रा (AIR-352) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 5 छात्रों, देव उत्कल मिश्रा (AIR-634), अनूप के (AIR-696), करुणा राय (AIR-696), राकेश काले (AIR-726) तथा धीरज साहू (AIR-841) ने भी ने भी सराहनीय अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी पात्रता सुनिश्चित की है। जेम-2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में नरेंद्र सेन (AIR 50), प्रणव राज (AIR 80), अनुराग वर्मा (AIR 431), आदित्य चौबे (AIR 464), संगीता अहिरवार (AIR 655) ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई.एस. ठाकुर, विभागाध्यक्ष प्रो. ऐ. के. सिंह सहित सभी संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रो. सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग के शैक्षणिक परिवेश का प्रतिफल है। इन छात्रों की यह उपलब्धियाँ निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य तय करने और प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करने वाली है तथा यह विभाग की शैक्षणिक पहचान को और सशक्त करेगी। यह सफलता विश्वविद्यालय तथा विभाग के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।









