महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सोनौली कस्बे में मालवाहक ट्रकों की अवैध कटिंग और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई दलाल मालवाहक ट्रकों की कटिंग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उहोने ने बताया कि सोनौली क्षेत्र में जाम और अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीते दो दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 120 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि कुल 2 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
पुलिस के अनुसार कुछ लोग ट्रकों की लाइन में अवैध तरीके से कटिंग कराकर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही थी। ऐसे लोगों की पहचान कर निगरानी की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित लाइन व्यवस्था में ही वाहन खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस अभियान के बाद सोनौली क्षेत्र में ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।
*बसना में भीषण जल संकट: आप कार्यकर्ता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तत्काल निराकरण की मांग*
12/05/2026
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका — ऊषा घृतलहरे
12/05/2026
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सहयोग से आज कानपुर पनकी में समर्पण केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बाबा की थाली में कराया गया निशुल्क भोजन वितरण, आज संस्थान के इस पुनीत कार्य सफलता का रहा 175वां दिन
12/05/2026
गढ़ाकोटा ने दिया संदेश, विकास बजट से नहीं, दृष्टि और गुणवत्ता से पहचाना जाता है
12/05/2026
हरियाणा-अंबालाः चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ईवीएम सेंटर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं प्रशासन के सामने रखीं। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन ने निष्पक्ष प्रक्रिया का भरोसा दिलाते हुए सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की।
12/05/2026
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
12/05/2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ,
12/05/2026
सेवा और समर्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में जनसेवा के कार्यक्रमों की धूम
12/05/2026
15 से 16 मई को रामनगर में आयोजित होगा आदि उत्सव दो दिवसीय आदि उत्सव को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण तथा तैयारियों की लिया जायजा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!