महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 मई 2026 को थाना प्रभारी अभिषेक सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कतरारी चौराहे से कतरारी नहर पुलिया की ओर पैदल जा रहा है और उसके पास अवैध असलहा हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्राम कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा (315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकुल सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह, निवासी ग्राम अतरौलिया, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है और वह स्नातक का छात्र है।
बरामदगी के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 136/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
*बसना में भीषण जल संकट: आप कार्यकर्ता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तत्काल निराकरण की मांग*
12/05/2026
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका — ऊषा घृतलहरे
12/05/2026
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सहयोग से आज कानपुर पनकी में समर्पण केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बाबा की थाली में कराया गया निशुल्क भोजन वितरण, आज संस्थान के इस पुनीत कार्य सफलता का रहा 175वां दिन
12/05/2026
गढ़ाकोटा ने दिया संदेश, विकास बजट से नहीं, दृष्टि और गुणवत्ता से पहचाना जाता है
12/05/2026
हरियाणा-अंबालाः चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम ईवीएम सेंटर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रत्याशियों ने मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं प्रशासन के सामने रखीं। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। प्रशासन ने निष्पक्ष प्रक्रिया का भरोसा दिलाते हुए सभी पक्षों से शांतिपूर्ण सहयोग की अपील की।
12/05/2026
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
12/05/2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ,
12/05/2026
भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सोनौली कस्बे में मालवाहक ट्रकों की अवैध कटिंग और यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया
12/05/2026
सेवा और समर्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में जनसेवा के कार्यक्रमों की धूम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!