A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पाली के सोमनाथ मंदिर में आरती का आयोजन’

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पाली के सोमनाथ मंदिर में आरती का आयोजन’

पाली, 11 मई। शासन सचिव, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, जयपुर सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहर के सोमनाथ मंदिर में आज शिव भगवान का अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर विभिन्न विभागों की सहभागिता से राज्य के शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गयी । इस अवसर पर सोमनाथ मंिदर में अभिषेक व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुए सोमनाथ अमृत महोत्सव में वीसी के माध्यम से जुड़े और लाइव कार्य्रकम दिखाया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ रवीन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, साीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, देवस्थान विभाग, नगर निगम, सूचना प्रौधोगिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी सहित मंदिर के प्रमुख पुजारी सहित आमजन मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!