A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सहयोग से आज कानपुर पनकी में समर्पण केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बाबा की थाली में कराया गया निशुल्क भोजन वितरण, आज संस्थान के इस पुनीत कार्य सफलता का रहा 175वां दिन


कानपुर / समर्पण केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित दिनांक 10 मई 2026 दिन रविवार को बाबा की थाली नित्य – प्रतिदिन की सेवा / भरपेट भोजन जो निःशुल्क अथवा 10 रूपये में लगातार 175 दिन से वितरण कराया जा रहा है यह व्यवस्था समाज के सम्मानित लोगों के सहयोग से निरंतर चलती है उसी क्रम में आज बाबा की थाली मे अयोध्या निवासी प्रसिद्ध कथा वाचक माधव मुकुंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया, वहीं सी ब्लॉक स्वराज नगर निवासी सतीश कुमार श्रीवास्तव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मिथिलेश श्रीवास्तव के वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर एवं नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सम्मानित विधिक सलाहकार गोपाल गुप्ता के सौजन्य से सेवादार के रूप में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, कृष्णा शर्मा प्रदेश मंत्री, अवधेश तोमर मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र शर्मा मंडल महामंत्री, विजय श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार जिला अध्यक्ष कानपुर, अनिल कुमार जिला महामंत्री कानपुर देहात, संजय शर्मा संपादक खुलासा कानपुर, जितेंद्र कुमार इत्यादि पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से पनकी वाले बाबा को छोले, पूड़ी, चावल, रायता और हलवा का भोग लगाने के उपरांत निःशुल्क भरपेट भोजन रूपी प्रसाद वितरण कराने का सेवाभावी अवसर प्राप्त किया, संस्थान द्वारा समाज मे निरंतर सेवा की भावना को महत्व दिया है, हमारे देश व समाज के लिए अपना तन मन धन समर्पण करने वाले समाजसेवी लोगों का समर्पण भाव देश के हर जरूरतमंद लोगों के लिए मदद सिद्ध होता है, भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा निरंतर समाज व देश के प्रति बेहतर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे समाजसेवियों को आगे बढ़ाने व उत्साह प्रदान करने हेतु बढ़चढ़ मदद सम्मान पूर्वक मदद करता है। आज समाज के प्रति बेहतर जिम्मेदारी के निर्वहन कर रहे समर्पण केयर फाउंडेशन कमेटी के इस पुनीत कार्य पर “उत्कृष्ट कार्य सेवा” की उपाधि से सभी सम्मानित कमेटी को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से विनोद शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, शरद भाटिया, राघव यादव, राजेश कुमार बाजपेई, सर्वेशनारायण शुक्ला, वीरेंद्र मिश्रा, सुशील दत्त त्रिपाठी, अतुल तिवारी, अरुन कुशवाहा, कौशलेंद्र पांडे, कमल कांत मिश्रा, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विवेक बाजपेई इत्यादि समाजसेवी कमेटी को नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!