A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकानपुर

सिटी पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन


कानपुर, 11मई 2026: सिटी पब्लिक स्कूल, चमनगंज में मंडे को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्लत सोसाइटी के सदर डॉक्टर शाहनवाज खान थे।
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। फरहान शैख़ मध्या शादाब अनायशा अफज़ल हमज़ा लब्बैक यासीर सुम्बुलको ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला। खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती सबा तबस्सुम ने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही स्कूल की असली पूंजी है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का संचालन फ़ैज़ा खान ने किया धन्यवाद अज़रा परवीन ने कियाअनायशा

Back to top button
error: Content is protected !!