
कंप्यूटर बाबा का बहलोड नवरंग होटल पर किया भक्तों ने सम्मान , कम्प्यूटर बाबा ने भारतीय संस्कृति व सनातन को बताया विज्ञान आधारित

जयपुर।दौसा मनोहरपुर एनएच 148 पर बहलोड में सोमवार को होटल नवरंग परिसर में परम पूज्य महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा एवं स्वामी नेकी महाराज गिरनारी आगमन पर संस्थान संचालक मदनलाल धमोरा, ग्रामवासियों ने महाराजश्री को श्रीफल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस दौरान कंप्युटर बाबा ने सनातनियों को अपना मन आध्यात्मिक
ऊर्जा, सेवा भावना और सनातन संस्कारों में सहभागी होना चाहिए। भारतीय संस्कृति व सनातन को विज्ञान आधारित बताया।गौसेवा,धर्म रक्षा और मानव कल्याण के लिए संतों का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान मदन लाल, राजू, ताराचंद व मुरारी लाल आदि मौजूद थे।




