A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

भिटौली/महराजगंज।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लक्ष्मीपुर देउरवा टोला पिपरिया गांव की बताई जा रही है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार युवक बीती रात से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे, तभी सोमवार सुबह गांव के पास पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

परिजनों ने युवक की ह*त्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि युवक की मौत सं*दिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।

सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!