महराजगंज। महराजगंज पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता और सूझबूझ के चलते टूटने की कगार पर पहुंची एक शादी को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। थाना कोल्हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बारात को वापस बुलवाया और पुलिस निगरानी में विवाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराईं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन थाना कोल्हुई पुलिस ने इस मामले में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को ग्राम करैला अजगरहां थाना कोल्हुई निवासी चैतु प्रसाद की पुत्री कुमारी सुन्दरी का विवाह ग्राम टेढ़ी थाना पुरन्दरपुर निवासी सिकन्दर कुमार पुत्र राम शिवप्रसाद के साथ तय था। विवाह समारोह के दौरान द्वार पूजा के समय डीजे पर नृत्य को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर बारात दूल्हे सहित वापस ग्राम टेढ़ी लौट गई।
घटना की सूचना पीआरवी के माध्यम से मिलते ही थाना कोल्हुई पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस टीम करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम टेढ़ी पहुंची और वर पक्ष व उनके परिजनों से शांतिपूर्वक वार्ता कर स्थिति को समझाया। पुलिस के सकारात्मक संवाद और सूझबूझ के चलते वर पक्ष दोबारा विवाह स्थल पर लौटने के लिए तैयार हो गया।
इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी और निगरानी में विवाह की सभी रस्में सकुशल सम्पन्न कराई गईं तथा वधू की विदाई भी शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई।
क्षेत्र में पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की आमजन द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते हस्तक्षेप न करती तो एक परिवार की खुशियां मातम में बदल सकती थीं।
हरिद्वार में ज्वैलर्स की कथित ठगी का मामला, नकली गहने बेचने का आरोप।
12/05/2026
धोखे की फॉर्च्यूनर और वफादारी का कत्ल: क्या ‘लाइट वाले बाबू साहब’ का यही असली चेहरा है?
12/05/2026
मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिव्या भनोट एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवार्ड से हुई सम्मानित
12/05/2026
एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता,गेट-2026 और आईआईटी जेम -2026 में शानदार प्रदर्शन
12/05/2026
लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण को लेकर धरना तेज, भाजपा महिला नेताओं से मिले सांसद उत्कर्ष वर्मा
12/05/2026
सेवा और समर्पण का सम्मान, विश्व नर्सिंग दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
12/05/2026
कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही, बंद राहतगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी बसों को किया जब्त
12/05/2026
विशेष जनसुनवाई में लापरवाही, अनुपस्थित अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
12/05/2026
“सहारनपुर में मोबाइल टावर बैटरी चोरी का सबसे बड़ा खुलासा! पुलिस टीम पर हमला करने वाले हाईटेक गैंग का पर्दाफाश
12/05/2026
आज जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे गृह बिभाग पटना के निर्देशानुसार वामपंथी उग्रवाद से मुक्त हुए क्षेत्रो के विकास एवं समस्याओं के समाधान हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!