A2Z सभी खबर सभी जिले की

भड़रिया नहर पुल के पास भीषण सड़क हादसा

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

सिद्धार्थनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया नहर पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल को तत्काल बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान प्रभात यादव, पुत्र परशुराम यादव, निवासी चंद्रदीपघाट जगन्नाथपुर थाना खोड़ारे, जनपद गोंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रभात अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पिकअप वाहन की तलाश जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!