A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

सेवा और समर्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में जनसेवा के कार्यक्रमों की धूम

सेवा और समर्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में जनसेवा के कार्यक्रमों की धूम

सेवा और समर्पण: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर बसना विधानसभा में जनसेवा के कार्यक्रमों की धूम

तिलक राम पटेल संपादक महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल

पिथौरा- बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जन्मदिवस आज पूरे क्षेत्र में ‘सेवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की राह चुनी।

अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे समर्थक

आयोजनों की कड़ी में पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समर्थकों ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया गया।

पूरे विधानसभा में आयोजनों की श्रृंखला

भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का व्यक्तित्व हमेशा से परोपकार और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उनके इसी आदर्श को ध्यान में रखते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में समर्थकों द्वारा विभिन्न रचनात्मक और सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये गये थे । जिसमे विशाल रक्तदान शिविर: युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, ताकि आपातकाल में जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।प्रतिभा सम्मान: क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। फल एवं भोजन वितरण: पिथौरा के साथ-साथ अन्य मंडलों के अस्पतालों भी फल एवं भोजन वितरित किया गया।

स्वप्निल तिवारी ने कहा, “विधायक जी के लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है। आज विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का संकल्प ले रहा है।”

क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों ने डॉ. संपत अग्रवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर युवा मोर्चा जिला विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल रविंदर आज़मानी पुष्पराज गजेंद्र दिलीप निषाद उपाध्यक्ष विजय नायक आलोक त्रिपाठी सहकारी समिति अध्यक्ष विजयराज पटेल शिव पटेल गयाराम धीवर रवि डड़सेना मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू अजय डड़सेना जिला खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुंवर सिंहा दीपक देवी गजेन्द्र मधुरिमा पांडे वर्षा सोनी निर्मला पिंपलकर श्वेता प्रसाद संध्या भोसले ज्योति सिंहा संजय गोयल सतीश प्रधान जगत प्रधान सोनू तिवारी सतीश धुरुव मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!