
लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला नेताओं का धरना लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा अचानक धरना स्थल पर पहुंचे, जिससे राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया धरने पर पहुंचकर सांसद ने प्रदर्शन कर रही महिला नेताओं से विस्तार से बातचीत की और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने साफ कहा कि वह महिलाओं के साथ खड़े हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए। सांसद के इस बयान के बाद धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं में उत्साह देखा गया सांसद उत्कर्ष वर्मा ने इस दौरान मानवीय पहल भी दिखाई और धूप में बैठी महिलाओं को पानी एवं मिष्ठान वितरित किया। उनके इस कदम को धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा।
धरने में कई प्रमुख महिला पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं। इनमें बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, जिला मंत्री संगीता पुरी, जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, अनिता निगम, प्रधान अनुश्री सहित कई भाजपा महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं महिला नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सांसद के समर्थन के बाद यह मुद्दा अब स्थानीय स्तर से बढ़कर राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बनता जा रहा है
रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी















