
गया, 30 मार्च 2026, घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुचारू ढंग से आम जनों तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं आइओसीएल के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया है।
उन्होंने कहा कि कल्याण विभाग के विभिन्न छात्रावासों में गैस आपूर्ति की जो समस्या आई है, उसे तुरंत समाधान करवाये। उन्होंने कहा कि किस संस्थान में कितनी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति की जा रही है, उनकी खपत क्या है, इसका रिकार्ड संधारित करवाये। किसी संस्था द्वारा यदि लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर का डिमांड आ रहा है जबकि उनकी खपत कम है, वैसे संस्था में गैस आपूर्ति में कटौती की जाए।
जिला नियंत्रण कक्ष एवं सोशल मीडिया पर शिकायत प्राप्त हो रही है कि ग्राहक को बिना गैस डिलीवर दिए ओटीपी के साथ डिलीवरी का मैसेज भेज दिया जा रहा है और ग्राहक को गैस आपूर्ति नहीं की गई। उक्त स्थिति में ज़िला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि संबंधित गैस वेंडर के विरुद्ध कार्रवाई करे एवं संबंधित गैस डिस्ट्रीब्यूटर से अभिलंब स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष में 1100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुए हैं जिनमें 650 से अधिक शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। छापेमारी दल लगातार सक्रिय हैं और लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिए हैं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गया जिले में प्रतिदिन 13030 घरेलू गैस सप्लाई दिए जा रहे हैं। गैस बुकिंग के लिये प्रतिदिन औसतन 14000 नॉर्मल डिमांड रहते हैं परंतु वर्तमान समय में लोग पैनिक बुकिंग कर रहे हैं जिसके कारण 60000 रिफिल पेंडिंग है। जिसे तेजी से गैस सिलेंडर मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। घरेलू गैस आपूर्ति संबंधित किसी भी शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0631 2222253 पर कॉल कर सकते हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







