
‘ जिले में 11 करोड़ रुपये से बनेगा आयुर्वेदिक अस्पताल
कोरोना काल में आयुर्वेद पद्धति से मिले उपचार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए सरकार ने आयुर्वेद को नए सिरे संवारने का कार्य शुरू किया है । सरकार ने जिले में 11 करोड़ रुपये से आयुर्वेद अस्पताल निर्माण की मंजूरी दी है । जिला प्रशासन ने विभाग को भूमि भी उपलब्ध दी है । धन का इंतजार है । धनराशि जारी होते ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा । जिले में 25 आयुर्वेद अस्पताल हैं । इन अस्पतालों में मात्र एक रुपये में मरीजों का उपचार किया रहा है । आधुनिक दौर में भी इन अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है । यहां पर हर दिन करीब एक से डेढ़ हजार मरीजों का उपचार किया जाता है । इसी को देखते हुए सरकार ने शहर से सटे मथुरा रोड पर सिंघरपुर ग्राम पंचायत में आयुर्वेद अस्पतारल बनाने को है । जिले के आगरा रोड पर 25 वेड का अस्पताल तो अतरौली और इगलास में 15-15 बेड का आयुर्वेद अस्पताल हैं । इसके अलावा 22 स्थानों पर चार – चार बेड के अस्पताल हैं । इन अस्पतालों में वैसे तो मरीज भर्ती नहीं होते है , मगर ओपीडी अवश्य चलती है । क्षेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों में हर दिन ओपीडी चलती है । शहर की ‘ तुलना में ग्रामीण इलाकों के मरीजों की संख्या अस्पतालों में अधिक होती है ।















