

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु माननीय पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में सानौधा पुलिस द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दिनांक 21.11.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़ेरा भान के पास खेत में कुछ व्यक्ति मोबाइल की टॉर्च जलाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सानौधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई, जहां से जुआ खेलते हुए नौ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी: जागीर पिता मजीद खान निवासी खड़ेरा भान- कोमल पिता मंगल शर्मा निवासी खड़ेरा भान, सुनीत पिता सीताराम लोधी निवासी भैसवाही,सरमन पिता थान सिंह लोधी निवासी खिरिया खुर्द , रवि पिता हरी रैकवार निवासी डुगासरा ,अशोक पिता मुन्ना चौरसिया नि. शाहपुर, दिनेश पिता मुन्ना लाल चौरसिया नि. शाहपुर , मुकेश पिता प्रेम नारायण सेन नि. शाहपुर , सुनील पिता श्याम चरण चौरसिया नि. शाहपुर जप्त सामग्री: नगदी ₹ 8,160/-8 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹ 80,000/- मोटरसाइकिल 5 अनुमानित मूल्य ₹ 1,15,000/- कुल जप्त रकम मूल्य लगभग: ₹- 2,03,160/- उक्त प्रकरण में अपराध क्रमांक 349/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में सराहनीय भूमिका: निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर थाना प्रभारी सानौधा ,प्रआर. धरम दास,प्रआर. विष्णु प्रसाद,प्रआर. पुरूषोत्तम,प्रआर. राजेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण, जगदीश, राजेन्द्र, देवेन्द्र शामिल रहे।










