A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के सराहनीय पहल पर चौदह वर्षो से चल रहे विवाद का हुआ निपटारा गांव में खुशी की लहर

सगमा:थाना प्रभारी के सराहनीय पहल पर चौदह वर्षो से चल रहे विवाद का हुआ निपटारा गांव में खुशी की लहर ।

 

सगमा से सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट:

सगमा : थाना प्रभारी के सहरानीय पहल पर 14 वर्षो से चल रहे विवाद का हुआ समझावता गांव में खुशी की लहर । बताते चले की धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव में सूर्य मंदिर निर्माण समिति बनाम लंगेश्वर प्रजापति के बीच 14 वर्षो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था l इसे लेकर दोनो पक्षों की ओर से आधा दर्जन केस दर्ज कराया गया था जिस कारण गांव में हर समय तनाव की स्थिति बना रहता था इस स्थिति में यह था की कभी प्रथम पक्ष तो कभी द्वितीय पक्ष की तरफ से थाना में आवेदन दिया करते थे मगर इसका समाधान नहीं निकल पाया था मगर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के द्वारा बीरबल मंदिर के पास मंदिर के प्रगण में दोनो पक्षों के साथ छेत्र के गण्यमान लोगो की बैठक आहूत किया जिसमे इस विवाद को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा के बाद इसका सीमांकन कराया गया सीमांकन के बाद थाना प्रभारी ने दोनो पक्ष को इस सीमांकन को लेकर पूरी जानकारी उपलब्ध कराया गया उक्त विवाद को सुलझाने में थाना प्रभारी के साथ बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, प्रमुख अजय साह, पूर्व जिप सदस्य नांदगोपल यादव, की भागीदारी भी अहम रोल रहा । इस विवाद के प्रति थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार किस कदर लगे हुए थे।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की बुधवार के दिन सुबह से लेकर साम तक मंदिर परिसर में पुलिस बल के साथ जमे रहे नतीजा रहा की दोनो पक्ष विवाद को समाप्त करने पर राजी हो गए विवाद समाप्त होने पर दोनो पक्षों ने एक स्वर से थाना प्रभारी के प्रति आभार वयक्त किया कहा की हम दोनो पक्ष थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को कभी नहीं भूल सकते उन्होंने चौदह वर्षो से चल रहे विवाद को अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुए दोनो पक्षों को राजी करने में सफल हुए इस मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखा गया जिसमे मुख्य रूप से प्रथम पक्ष की ओर से प्रसिद्ध प्रजापति प्रेम प्रजापति लंगेस्वरी प्रजापति तथ मंदिर समिति की ओर से द्वितीय पक्ष के रूप में मंदिर समिति अध्यक्ष देवराज प्रजापति बैजनाथ यादव भोला साहू नंदकिशोर यादव देव कुमार सीताराम रवानी बालेश्वर यादव महेश गुप्ता विमल साह विंदेश्वरी भुईयां सुरेंद्र राम नगीना साह दीनानाथ साह उपस्थित थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!