A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़ताज़ा खबर

ननिहाल आए युवक की शौच के दौरान पैर फिसल कर डूबने से हुई मौत।

Oplus_132128
संवाददाता चन्द्रेश यादव की रिर्पोट
अतरौलिया ।। बता दे स्थानीय थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी विशाल यादव पुत्र रामनयन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष जो बसहिया स्थित अपने मामा पूर्व प्रधान रामविलास यादव के घर आया था। शनिवार सुबह शौच करने के लिए कंसा पट्टी नहर के पास गया था ,शौच के दौरान पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हालांकि उसके साथ गया साथी आयुष ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दिया, सूचना पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
Oplus_131072
पुलिस ने तत्काल उसे नजदीकी शौ सैया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था तथा बीटीसी तृतीय वर्ष का छात्र रहा। नवंबर माह में ही बड़ी बहन की शादी थी जिसकी तैयारी में परिवार लगा लोग था। पिता रामनयन घर पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान भी इसी स्थान पर एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!