A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया भूमि पूजन*

हम शहर की दशा-दिशा बदलेंगे: महापौर

*हम शहर की दशा-दिशा बदलेंगे: महापौर*
*29 करोड़ से बनने वाली सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य शुरू*
*महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया भूमि पूजन*

सहारनपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के अंतर्गत 29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली स्मार्ट रोड का निर्माण दशहरे के पावन अवसर पर भूमि पूजन के साथ शुरू कर दिया गया। इस भूमि पूजन में आचार्य पं. अभिषेक कृष्णात्रेय, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, नगरायुक्त संजय चौहान, और भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी शामिल थे। सभी अतिथियों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत यह डेढ़ किमी लंबी स्मार्ट रोड शहर के कलक्ट्रेट से दीवानी कचहरी तक बनेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने शहर की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने ढमोला नदी की सफाई का भी उल्लेख किया और कहा कि शहर की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नये एसटीपी प्लांट का कार्य भी जल्द शुरू होगा।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण और मलिन बस्तियों के विकास की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहारनपुर के विकास के लिए 20 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शहर को जल्द ही एक नया बस अड्डा मिलेगा।

नगरायुक्त संजय चौहान ने बताया कि स्मार्ट रोड के निर्माण का कार्य पूरे प्रदेश में केवल तीन नगर निगमों में शुरू किया गया है, जिसमें सहारनपुर भी शामिल है। इस परियोजना को 10 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!