A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर शहर में चार नए पुलिस थाने खुलेंगे, मंजूरी मिली

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर 07 अगस्त 2025-: नागपुर शहर के बढ़ते दायरे को देखते हुए नए पुलिस थानों की आवश्यकता भी महसूस हो रही थी। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने नागपुर शहर में प्रस्तावित चार और नए थानों को खोले जाने की मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित नए थानों में कलमना गांव थाना, पिपला थाना, भिलगांव थाना और कान्होलीबारा पुलिस थाना है। इन नए थानों को खुलने के बाद हुड़केशवर थाना कलमना थाना हिंगना थाना यशोधरा नगर थाने का विभाजन भी हो जायेगा। इन थानों के विभाजन के बाद थानों के अधिकारियों करमचारियों पर काम का दबाव कम हो सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार चार नए थानों के शुरू होने के बाद करीब 269 नए अधिकारियों कर्मचारियों की भी जरूरत होगी। नए थानों के शुरू होने के बाद नागपुर शहर मे स्इबर पुलिस थानों को मिलाकर अब कुल थानो की संख्या 39 हो जायेगी। हुड़केशवर थाने का विभाजन करके पिपला नया थाना बनाया जा रहा है। कलमना थाने का विभाजन करके कलमना गांव थाना बनाया जा रहा है। हिंगना थाने का विभाजन कर कान्होलीबारा थाना बनाया जायेगा। यशोधरानगर थाने का विभाजन करके भिलगांव थाना बनेगा। नागपुर शहर के बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए आने वाले समय में शहर मे दो और पुलिस आयुक्तालय की भी आवश्यकता हो सकती है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!