A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे(परिवर्तनकारी मंगलवार) अभियान के क्रम में विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश ), पाली के तत्वाधान में आज दिनांक 17.04.2026 को अर्जुन विधा आश्रम सेकेण्डरी स्कुल,राजेंद्र नगर पाली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में जिला मुख्यालय से मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली द्वारा विधार्थियो को इस अभियान के उद्देश्य बताते हुए विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों,कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक कानूनी मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस शिविर विधार्थियो को नालसा हेल्पलाइन नंबर,साइबर अपराध, बालविवाह, पॉश एक्ट आदि के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,ऑनलाइन ठगी, फेक सोशल मीडिया अकाउंट,हैकिंग,फेक ईमेल,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की गयी तथा विद्यालय में कोर्टवाली दीदी नाम से शिकायत पेटी स्थापित की गयी, जिसमे विधार्थीगण किसी प्रकार के सुझाव/शिकायत उस पेटी में डाल सकते है। स्थानीय विद्यालय व्यवस्थापक जेठा राम सियाग की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विधार्थियो से विधिक संबंधित व सरकार द्वारा जारी विभिन्न टोलफ्री नंबर्स पर प्रश्नोत्तरी भी की गयी। इस शिविर में प्रधानाध्यापिका एकता चौहान तथा ललिता, गिरधर माली, कमलेश, भाग्य श्री एवं समस्त स्टॉफगन तथा विधार्थी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!