बांकेगंज, लखीमपुर खीरी। कुकरा रोड स्थित बाबा बुढ्ढा साहब गुरुद्वारा इन दिनों इंसानियत और सेवा भाव की एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। यहां पिछले दो-तीन दिनों से लगातार लंगर सेवा चल रही है, जो न सिर्फ श्रद्धालुओं बल्कि क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए भी राहत का बड़ा सहारा बनी हुई है। गुरुद्वारे के सेवादार भजन सिंह एवं गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पूरे समर्पण भाव से पुलिसकर्मी, पीएसी जवानों और अन्य सुरक्षा बलों की सेवा की जा रही है। लंगर में भोजन, चाय, नाश्ता आदि की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इतना ही नहीं, गुरुद्वारा परिसर में रुकने के लिए भी बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे बाहर से आए सुरक्षा कर्मियों को आराम मिल सके। सेवादारों का यह सेवा भाव हर किसी को प्रेरित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंगर सेवा अक्सर नियमित रूप से चलती रहती है, जो गुरुद्वारे की परंपरा और सेवा भावना को दर्शाती है। इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए एक प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि सेवा है। ऐसे कार्य न केवल समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की सीख भी देते हैं। रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता
वाराणसी में बरसीं स्मृति ईरानी: अखिलेश यादव को दिया ‘गोरखपुर’ से चुनाव लड़ने का चैलेंज; कहा- “कामकाजी महिलाओं का अपमान कर रही सपा”
17/04/2026
‘धार्मिक स्थलों का विकास आत्मिक संतोष का सर्वोच्च क्षण है’ — विधायक सुधीर मुनगंटीवार
17/04/2026
आज बाल विकास परियोजना विभाग में ब्लाक गुरसरांय की समस्त आंगनबाड़ी मुख्य सेविकाओं कार्यकत्रियों के द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नप्रासन दिवस गोदभराई का कार्यक्रम किया गया
17/04/2026
भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लोकतंत्र विरोधी – पाली विधायक भाटी
17/04/2026
बड़ी खबर: पूर्व विधायक ताबिश खान और भाई को 3-3 साल की जेल, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
17/04/2026
लभरा कला मे श्री राम कथा कार्यक्रम के समापन में अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ*
17/04/2026
अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर राजकमल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
17/04/2026
* आगरा में सनसनी- होटल ताज पाथ में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या, *
17/04/2026
गया,डी. ए. एन पब्लिक टिकारी स्कूल के संस्थापक सुधीर कुमार का निधन l
17/04/2026
आज जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी, गया द्वारा भारत की जनगणना 2027के प्रथम चरण के कार्य के पूर्व स्व -गणना (Self Enumeration )की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!