
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
आज बाल विकास परियोजना विभाग में ब्लाक गुरसरांय की समस्त आंगनबाड़ी मुख्य सेविकाओं कार्यकत्रियों के द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नप्रासन दिवस गोदभराई और अन्य कार्यक्रम किए गए
जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भरी गयी
और छः माह के बच्चों के साथ अन्नप्रासन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरसरांय परियोजना अधिकारी (चार्ज) कुसमा निरंजन के द्वारा की गई
मुख्य सेविका प्रीति चौधरी ने पोषण पखवाड़े के बारे में समझाया
कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना अधिकारी गुरसरांय (चार्ज)कुसमा निरंजन, मुख्य सेविका प्रीति चौधरी , मोहिनी यादव, सुष्मिता वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्री सालिनी शर्मा एवं अन्य कार्यकत्री एवं महिलाएं उपस्थित रहीं
















