
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार गौरेला पेन्ड्रारोड के ग्राम पंचायत धनौली में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के केशलाल तथा बलसिंह को वर्ष 2016-17,में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान मिला था। जानकारी अनुसार इसके लिए ठेकेदार दीपक यादव ने प्रधानमंत्री आवास के दोनों लाभार्थियों से संपर्क करते हुए मकान बनाने का वादा किया था। इस पर आवास के दोनों लाभार्थियों ने ठेकेदार पर विश्वास करते हुए अपने बैंक खाते से आवास निर्माण के लिए पैसे निकालने की अनुमति दे दी थी। प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार ने आवास के दोनों लाभार्थियों के बैंक खाते से कुल रकम दो लाख चालीस हजार रूपय निकाल लिए। रकम निकालने के बाद ठेकेदार ने लाभार्थियों का न त मकान बनाया न ही उनके खाते से निकाले रकम को वापस किए। प्राप्त जानकारी अनुसार ठेकेदार आवास के लाभार्थियों के बैंक खाते से निकाले गए रकम को अपनी खुद के लिए उपयोग कर खर्च कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद प्रधानमंत्री आवास के दोनों लाभार्थियों ने शिकायत कर दी। शिकायत पर जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पूरे मामले की जांच की और जांच में आवास के लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी होने की पुष्टि हो जाने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला ने थाना प्रभारी गौरेला को इस संबंध में पत्र लिखा। प्राप्त जानकारी अनुसार गौरेला पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ चार सौ बीस का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ठेकेदार की गिरप्तारी और आवास के लाभार्थियों को पूरा न्याय दिलवाने के लिए प्रयास कर रही है।






