A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

बाढ़ से पहले ‘एक्शन मोड’ में प्रशासन, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

बाढ़ से पहले ‘एक्शन मोड’ में प्रशासन, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजालखीमपुर खीरी, 03 मई। संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को तहसील सदर के फूलबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र में बंधों के पास बसे गांवों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पिछले वर्षों में बाढ़ के दौरान किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही इस वर्ष के लिए विस्तृत और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। नक्शों के माध्यम से संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त कर ली जाएं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, राहत शिविरों की तैयारी, खाद्य सामग्री, दवाइयों की उपलब्धता और पशुओं के संरक्षण के लिए ठोस योजना बनाने पर जोर दिया गया शारदा बैराज का भी किया निरीक्षण दौरे के बाद जिलाधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा बैराज के ऑटोमेशन सिस्टम और गेट संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैराज इंचार्ज से रियल टाइम मॉनिटरिंग, गेट ऑपरेशन, डिस्चार्ज रेट और ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन की विस्तृत जानकारी ली उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रणालियों की सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस दौरान डिवाइड वॉल, घाघरा और शारदा नदी की इंटरलिंकिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की गई निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (शारदा खंड) करनपाल गंगवार, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Back to top button
error: Content is protected !!