जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित पोड़ैयाहाट, महागामा, मेहरमा, बोआरीजोर, बसंतराय, सुंदरपहाड़ी व ठाकुरगंगटी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल पीएलवी नवीन कुमार, अविनाश कुमार, मो. हसीब आदि ने नगर परिषद क्षेत्र के असनबनी में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को नालसा की शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी आदि के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि होटल, संस्थान या निजी आवास पर कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल जरुर भेजें। पढ़ाने की बजाय बच्चों से मजदूरी नहीं करायें। बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। कहा कि 14 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति बाल मजदूर कहलाता है। ऐसे में इन्हें बाल मजदूरी की मनाही है। ये बच्चे कोयला बीनने, राख के गड्ढे को साफ करने, रेलवे परिसरों में निर्माण कार्य करने, बंदरगाह पर काम करने, पटाखों की दुकान पर काम करने व आतिशबाजी का सामान बेचन, गैरेज में काम करने ढ़लाई के कारखाने में सहित विभिन्न खतरे वाले कामनों से अलग रखने का निर्देश जारी किया गया है। जो व्यक्ति नाबालिग को काम पर रखता है उसके लिए दंड व जुर्माना का प्रावधान है। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिक की ओर से जगह-जगह शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को बाल मजदूरी से संंबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
पांच दिवसीय विशेष मध्यस्तता शिविर 16 से
जानकारी देते अधिकार मित्र एंव मौजूद ग्रामीण
गोड्डा : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर परिवार न्यायालय परिसर में 16 से 21 जून 2015 तक विशेष मध्यस्थिता शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें उभय प्क्षों के बीच पारिवारिक मामले का निपटारा किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर अलग-अलग बैंच गठित किया गया है।
गोला गोकर्णनाथ में भीषण आग, अवैध कबाड़ की दुकान जलकर खाक — लाखों का नुकसान, प्रशासन पर उठे सवाल
27/04/2026
महराजगंज के महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का सफल समाधान कराया गया
27/04/2026
महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी अखरोट बरामद किया
27/04/2026
कांठ में फिर एक और बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, बच्ची गंभीर घायल
27/04/2026
बिलहरी पुलिस की करहिया कला में बड़ी कार्यवाही
27/04/2026
Los casinos online ms populares de Argentina.5527
27/04/2026
मुख्यमंत्री,बिहार सम्राट चौधरी के बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रस्तावित गया आगमन को लेकर आज विष्णुपद मंदिर परिसर का वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विष्णुपद मंदिर का निरीक्षण किया गया l
27/04/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा जनता दरवार मे आमजनों की शिकायते सुनी गई l
27/04/2026
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जनता दरवार मे आमजनों की शिकायते सुनी गई i
27/04/2026
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा शेरघाटी -1अनुमंडल अंतर्गत बाँकेबाजार थाना का औचक निरीक्षण किया गया l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!